अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में शार्टकट अपनाने अथवा किसी नियम को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अपने कागजी काम समय पर निबटा लेना चाहिए
सप्ताह के पूर्वार्ध में परिश्रम के अनुरूप फल न मिलने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा, इस दौरान मनचाही सफलता न मिलने के कारण आपका मन धर्म-अध्यात्म की ओर ज्यादा रमेगा
सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है, करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है
इस सप्ताह आपको अपने कारोबारी फैसले बहुत सोच-समझकर सावधानी के साथ लेने की आवश्यकता रहेगी, असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने की अपेक्षा उसे कुछ दिनों के लिए टाल देना बेहतर रहेगा
इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च में बढ़ोत्तरी के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है
धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह