अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है
इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को आधा-अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए, किसी भी कार्य में मनचाही सफलता को पाने के लिए उसे उसे पूरे मनोयोग के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें
इस दौरान किसी भी कार्य को टालने की स्थिति आपके लिए घातक साबित हो सकती है
व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन का लेनदेन करते समय तथा कारोबारी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी
सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चों के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है
नौकरीपेशा जातकों पर सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम एवं प्रयास की आवश्यकता रहेगी
इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव