अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
सप्ताह की शुरुआत से ही आपको सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है
छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है, इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछेक परेशानियां चिंता का कारण बन सकती हैं
कुल मिलाकर करियर-कारोबार आदि की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलप्रद बन रहा है
सप्ताह के मध्य में अपने क्रोध पर काबू रखें और लोगों की छोटी-मोटी बातों पर रिएक्ट करने से बचें
इस दौरान कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से किसी बात को लेकर तनाव होने की आशंका बनी रह सकती है
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी सरकारी निर्णय से आपको परेशानी का अनुभव हो सकता है
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आपाधापी भरा रहेगा ये सप्ताह