अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है
सूर्यदेव इस समय रेवती नक्षत्र में विराजमान हैं, लेकिन 14 अप्रैल को वह अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे
सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को खास लाभ मिलने वाला है, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी
आइए जानते हैं सूर्य के अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा
मिथुन राशि के लाभ भाव में हो रहा है, जिससे विदेश यात्रा, नए आय स्रोत, आर्थिक मजबूती, कार्यस्थल पर प्रशंसा, बेहतर स्वास्थ्य, और पिता का सहयोग मिलने से लक्ष्य की प्राप्ति के शुभ संकेत हैं
सिंह राशि के भाग्य भाव में सूर्य का आना भाग्योदय, रुके हुए कार्यों में सफलता, पारिवारिक समस्याओं का समाधान, नौकरी में सराहना, अटके कामों की पूर्णता और सेहत में मजबूती के संकेत हैं
सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश वृश्चिक राशि के छठे भाव में वेतन वृद्धि, पदोन्नति, प्रतियोगिता में सफलता, शत्रुओं का शांत होना, कानूनी मामलों में जीत और कार्यक्षेत्र में सम्मान का संकेत है
हनुमान जी की 4 प्रिय राशियां कम उम्र में ही दे देते हैं बड़ी सफलता