अमर उजाला
Tue, 13 May 2025
13 मई 2025 से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो चुकी है, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है
ज्येष्ठ के महीने में अपरा एकादशी, बड़ा मंगल, वट सावित्री और गंगा दशहरा जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं
इस दौरान शनि जयंती का पर्व भी मनाया जाता है
पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती पड़ती है
मान्यता है कि इस दिन न्याय के देवता शनि महाराज का जन्म हुआ था
इस बार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी
इसका समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर है
ऐसे में 27 मई 2025 के दिन शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा
ज्योतिषियों के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन करने पर कुंभ, मेष और मीन राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती है
इस दौरान मेष पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन वालों पर दूसरा चरण और कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है
कुंभ राशि वालों के अधिक रहेंगे खर्च, पढ़ें 14 मई का राशिफल