कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा सितंबर का महीना

अमर उजाला

Tue, 2 September 2025

Image Credit : अमर उजाला

  • कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिश्रित फलदायी रहेगा
  • इस माह आपको कभी चीजें अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगी

Image Credit : Freepik

  • माह की शुरुआत हालांकि ठीक-ठाक रहने वाली है
  • यह समय आपके करियर-कारोबार की दृष्टि से लाभप्रद एवं उन्नतिकारक रहने वाला है

Image Credit : Freepik

  • इस दौरान आपके द्वारा की गई परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा
  • ऐसे में आपको सोचे हुए कार्यों को पूरे मनोयोग से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए

Image Credit : Freepik

  • व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सितंबर महीने का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले शुभता और लाभ लिए रहने वाला है
  • यह समय आपके कारोबार से जुड़े बड़े एवं महत्वपूर्ण फैसलों को लेने के लिए उपयुक्त रहेगा
  • इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी

Image Credit : Freepik

  • माह के दूसरे सप्ताह में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं
  • इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है

Image Credit : Freepik

  • माह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में आलस्य या लापरवाही करने से बचना चाहिए
  • यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान भूलकर भी किसी चीज को लेकर रिस्क न लें

Image Credit : Freepik

  • रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्द्ध का समय आपके लिए कूल रहने वाला है
  • उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना में चालीसा का पाठ करें।

Image Credit : Freepik

कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ?

अमर उजाला
Read Now