अमर उजाला
Sat, 30 May 2026
शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा और शनि दोष निवारण के लिए विशेष माना जाता है।
अधिकमास का दूसरा शनिवार शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
शनिवार को काली गाय को पहली रोटी खिलाना शुभ माना गया है।
गाय के माथे पर सिंदूर लगाकर और मोतीचूर के लड्डू खिलाने से शनि के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं।
बंदरों को काले चने और काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाना लाभकारी माना गया है।
शनि ढैय्या से राहत के लिए काले तिल और गुड़ के लड्डू काले घोड़े को खिलाने का उपाय बताया गया है।
लगातार आठ शनिवार तक यह उपाय करने से सकारात्मक परिणाम मिलने की मान्यता है।
साढ़ेसाती से परेशान लोग पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें।
हनुमान चालीसा और भैरव चालीसा का पाठ भी शनि के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायक माना गया है।
वट और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर कच्चा दूध अर्पित करना शनि कृपा पाने का उपाय माना गया है।
कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना ?