अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
साल 2025 में खगोल प्रेमियों के लिए एक और खास अवसर आने वाला है, जब सितंबर महीने में दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा
यह चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात को होगा और 8 सितंबर की आधी रात तक चलेगा
भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा और 1:26 बजे तक खत्म होगा
इस बार का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा
ग्रहण के दौरान 'ब्लड मून' का नजारा भी देखने को मिलेगा, जब चंद्रमा का रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाएगा
यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद महीने की पूर्णिमा की रात को लगेगा, जो हिंदू मान्यताओं में महत्वपूर्ण माना जाता है
यह ग्रहण एशिया, यूरोप, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा
चूंकि यह ग्रहण भारत में देखा जाएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा, जो ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले लगता है
सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ, खाना बनाना और अन्य काम टाल दिए जाते हैं, और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है
वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा 23 अप्रैल का दिन