वृषभ राशि वाले इस सप्ताह काम में बरतें सावधानी, पढ़ें राशिफल सप्ताह की शुरुआत में पैतृक संपत्ति को लेकर घर-परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है इस दौरान घर के वरिष्ठजनों से अपेक्षाकृत सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा विदेश में करियर और कारोबार आदि के लिए प्रयासरत लोगों को मनचाही सफलता का अभी इंतजार करना होगा यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतनी होगी इस सप्ताह अपने रिश्ते-नाते और सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी अपने कामकाज से थोड़ा समय अपनी सेहत और संबंधों के लिए निकालें राशिफल