अमर उजाला
Mon, 21 October 2024
मेष राशि के जातकों के लिए कामकाज एवं आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है
लेकिन व्यावहारिक दृष्टि से आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता भी बनी रहेगी
सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको पूर्व में किये गये निवेश से बड़ा धन लाभ मिल सकता है
सप्ताह के मध्य में आप अपनी स्थितियों में बड़ा बदलाव देखेंगे इस दौरान अपने व्यापारिक संबंध को मजबूत बनाने की दिशा में विशेष ध्यान दें
लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन तीन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी