अमर उजाला
Mon, 7 October 2024
अपने आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें
घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह बड़ी सूझबूझ के साथ निर्णय लेने होंगे
सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान खोजने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है
यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना उचित रहेगा
यदि आप किसी नये व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए
आपकी अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर से अपेक्षाएं थोड़ी ज्यादा रह सकती हैं
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहेगा सामान्य