अमर उजाला
Mon, 21 October 2024
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने वाला है
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको तमाम परेशानियों से आंशिक ही सही लेकिन राहत मिलती हुई नजर आएगी
सप्ताह के मध्य में रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी
इस दौरान आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं हालांकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे कार्यों से उचित दूरी बना कर रखने की आवश्यकता रहेगी
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है, प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं
मिथुन राशि वालों के लिए गुडलक लिए है ये सप्ताह