अमर उजाला
Wed, 3 September 2025
हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से पितृ पक्ष प्रारंभ होते हैं
इस बार 7 सितंबर 2025 को पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है, जो 21 सितंबर 2025 तक रहेगा
मान्यता है कि इस समय पिंडदान, धूप दान, पवित्र नदियों में स्नानआदि करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है
इसके अलावा पितरों को प्रसन्न करने के लिए घरो में श्राद्ध कर्म भी किए जाते हैं
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पितृ पक्ष में पीपल के पेड़ लगाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं
इसके अलावा बरगद का पेड़ लगाना भी शुभ होता है, इसके प्रभाव से कलह से भी मुक्ति मिलती हैं
कहते हैं कि पितृ पक्ष में तुलसी का पौधा लगाने से घर के सभी दोष दूर होते हैं और बरकत पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है
कर्क राशि वाले कर सकते हैं नए काम की शुरुआत, पढ़ें 4 सितंबर का राशिफल