अमर उजाला
Wed, 3 September 2025
इस माह कभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे, तो कभी अचानक रुकावटें आ सकती हैं
आलस्य या लापरवाही से बचें, वरना लाभ और सफलता पर नकारात्मक असर हो सकता है
माह की शुरुआत में काम से जुड़ी लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है
मन धार्मिक कार्यों में लगेगा; सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी
किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात का योग है; तीर्थ यात्रा का भी अवसर मिल सकता है
करियर या व्यवसाय से जुड़ी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं
मुश्किल समय में आपके मित्र और सहकर्मी आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे
माह के मध्य में अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं जिससे वित्तीय संतुलन बिगड़ सकता है
उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति सुधरेगी और व्यापार में स्थिरता आने लगेगी
रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद के साथ-साथ दूसरों की भावनाओं को भी समझना होगा
तुला राशि वालों के लिए सफलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा सितम्बर माह