अमर उजाला
Wed, 3 September 2025
मीन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा
करियर और व्यापार में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी
कार्यों में कोताही बरतने पर वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, जिससे मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है
अनावश्यक खर्च से बचें, बजट बनाकर चलें, वरना माह के अंत में आर्थिक दबाव आ सकता है
यदि आप प्रॉपर्टी से संबंधित डील कर रहे हैं तो कागजी कार्यवाही और पैसों के लेनदेन में पूरी सावधानी बरतें
महीने के दूसरे भाग में कुछ अप्रत्याशित परेशानियां उभर सकती हैं जो मानसिक तनाव का कारण बनेंगी
आप अपनी समझदारी और धैर्य से मुश्किल समय में भी समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे
पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए स्पष्टता और सहानुभूति जरूरी है
अधिक भावुकता या अपेक्षाएं रिश्तों में खटास ला सकती हैं
बिजनेस पार्टनर या सहकर्मियों के साथ कार्य करते समय पारदर्शिता बनाए रखें
कुंभ राशि वालों का सितंबर माह में कार्य योजना पूरी होगी