अमर उजाला
Tue, 30 September 2025
अक्तूबर के महीने में सभी कार्य सोच-समझकर करें।
महीने की शुरुआत में जोखिम भरे निवेश से बचना जरूरी होगा।
दूसरों पर अधिक भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
माह के पूर्वार्द्ध में कार्यों को लेकर असमंजस और निर्णय लेने में दिक्कतें आएंगी।
मानसिक तनाव और बेचैनी बनी रहेगी, भ्रामक विचारों से बचें।
विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, उच्च शिक्षा में बाधाएं आ सकती हैं।
कठिन प्रयास के बाद ही अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।
मध्य माह में अचानक धन लाभ होगा, लेकिन तीसरे सप्ताह से फिर आर्थिक तंगी हो सकती है।
आय के मुकाबले खर्च बढ़ेगा, धन संचय में कठिनाई रहेगी।
माह के अंत में रिश्तों में सुधार होगा, परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे।
धनु राशि वालों की अक्तूबर में करियर में हो सकती है तरक्की