अमर उजाला
Fri, 1 August 2025
अगस्त माह नए अवसरों और आर्थिक लाभ के संकेत लेकर आएगा।
पूर्व नियोजित कार्य समय पर और इच्छानुसार पूरे होंगे।
आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी।
बुद्धि और विवेक से करियर तथा व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
घर और कार्यक्षेत्र दोनों में सहयोग व समर्थन प्राप्त होगा।
दूसरे सप्ताह में शुभ कार्यों या सुविधाओं पर धन खर्च होगा।
किसी बड़ी इच्छा की पूर्ति से परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।
मधुर वाणी और व्यवहार से सामाजिक आकर्षण बढ़ेगा।
तीसरे सप्ताह में स्वास्थ्य और संपत्ति को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
अगस्त माह में वृश्चिक राशि वाले बनेंगे आत्मनिर्भर, साथ ही रिश्तों में आएगी मधुरता