अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है
महाशिवरात्रि का व्रत इस बार बुधवार 26 फरवरी को रखा जाएगा
ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों का उल्लेख किया गया है, जिन पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है।
आइए जानते हैं वे चार राशियां कौन सी हैं
मेष राशि को शिवजी की प्रिय राशि माना जाता है। इस राशि के जातकों को जीवन में भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि मेष राशि के जातक भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करें और शिवलिंग का अभिषेक करें, तो उनके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं
वृश्चिक राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। यह माना जाता है कि यदि इस राशि के लोग हर सोमवार को शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित करें, तो भोले बाबा की कृपा से उनके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।
मकर राशि के जातकों पर भी भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। कहा जाता है कि यदि इस राशि के लोग सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल और गाय का दूध अर्पित करें, तो उनके सभी कष्ट समाप्त हो सकते हैं।
कुंभ राशि के जातकों पर भी भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। यदि कुंभ राशि के जातक शिवजी की पूजा करते हैं, तो उन्हें आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। कुंभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।
03 फरवरी का राशिफल: धनु राशि वाले जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें