अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
जुलाई का अधिकांश समय वृष राशि के लिए शुभ और सौभाग्यशाली रहेगा, खासकर शुरुआत और अंतिम चरण बेहद लाभकारी रहेंगे।
लंबे समय से जिन अवसरों की प्रतीक्षा थी, वे इस माह साकार रूप में सामने आएंगे।
करियर या व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है, जो लाभप्रद साबित होगी।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस महीने जबरदस्त सफलता मिलेगी और बाज़ार में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
इस माह आप भविष्य को लेकर कई बड़े और निर्णायक फैसले ले सकते हैं, जिनका सकारात्मक असर दिखेगा।
विद्यार्थियों को उनके परिश्रम का मनचाहा फल मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
निजी जीवन में आ रही अड़चनें दूर होंगी, और घर-बाहर से सहयोग की भावना बनी रहेगी।
जुलाई के मध्य में कारोबार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा और नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है।
महीने के उत्तरार्ध में फिर से तेजी आएगी, करियर और रिश्तों में उन्नति के द्वार खुलेंगे।
पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और प्रेम संबंधों में भी स्थिरता एवं मधुरता बनी रहेगी; स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
जुलाई माह में मेष राशि वालों के काम, करियर और रिश्तों में रहेगा उतार-चढ़ाव