अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
यदि आप समय और ऊर्जा का सही उपयोग करें, तो परेशानियों से उबरकर कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
पहले सप्ताह में कार्यों को लेकर तनाव लेने की बजाय सुनियोजित तरीके से काम करने की ज़रूरत होगी।
इस समय कुछ लोग शॉर्टकट या रहस्यमयी उपायों की ओर आकर्षित हो सकते हैं, विवेक से निर्णय लें।
दूसरे सप्ताह में अचानक बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है।
लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तनाव या तकरार हो सकती है ,संयम ज़रूरी रहेगा।
माह के मध्य में यात्रा के योग बन सकते हैं, और किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।
मध्य से उत्तरार्ध तक का समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा, सहयोग और समर्थन हर ओर से मिलेगा।
इस दौरान गलतफहमियां दूर होंगी, और प्रेम व वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा।
रिश्तों में संतुलन, समझ और संवाद इस महीने की सफलता की कुंजी बनेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है 2 जुलाई का दिन