अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
माह का पूर्वार्ध शुभ रहेगा, अधिकांश कार्य समय पर पूरे होंगे और करियर में प्रगति के संकेत मिलेंगे।
कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से असहमति के बावजूद अंततः स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी।
कारोबार में लाभ होगा, खासकर उन लोगों को जो विदेश से जुड़े कार्यों में लगे हैं या विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विदेश यात्रा के योग माह के मध्य तक बन सकते हैं; वहीं दैनिक आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी।
इस दौरान खर्चों में तेजी आ सकती है, विशेष रूप से वाहन, संपत्ति या विलासिता की वस्तुओं पर।
माह के मध्य में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकता है; आपकी कही बातें लोग गलत समझ सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स के साथ तालमेल बैठाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
किसी भी बड़े निर्णय को भावनाओं में बहकर लेने से बचें, विशेषकर करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में।
माह का उत्तरार्ध पारिवारिक मतभेद ला सकता है, इसलिए रिश्तों को सहेजकर चलना ज़रूरी होगा।
मिथुन राशि वालों के लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है 2 जुलाई का दिन