अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
जुलाई का पूर्वार्ध मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर और व्यवसाय से जुड़ी योजनाओं के लिए अत्यंत शुभ और सौभाग्यशाली रहेगा।
बेरोजगार जातकों को इस समय प्रयास करने पर मनचाहा रोजगार मिलने की संभावना है।
इस दौरान घर और कार्यक्षेत्र दोनों में अपनेपन और सहयोग की भावना देखने को मिलेगी।
जुलाई का दूसरा सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा , पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने के योग बनेंगे।
नौकरीपेशा लोगों की पसंदीदा जगह पर पोस्टिंग या स्थानांतरण की कामना पूरी हो सकती है।
व्यवसाय में आई मंदी दूर होगी और अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।
कोई नई योजना या बड़ा निवेश संभव है, लेकिन यह सलाह लेकर ही करना लाभकारी रहेगा।
माह के मध्य से उत्तरार्ध तक जीवन में कुछ बड़े और निर्णायक बदलाव आ सकते हैं।
इस समय आपको भावनाओं की बजाय विवेक से निर्णय लेने की ज़रूरत होगी, खासकर आर्थिक और स्वास्थ्य मामलों में।
रिश्तों में तनाव और वाणी में कटुता से बचें । उत्तरार्ध में संयम, सतर्कता और सादगी सबसे बड़ी कुंजी होंगी।
वृष राशि वालों के लिए जुलाई रहेगा सफलताओं से भरा