अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
जुलाई माह कर्क राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। कुछ क्षेत्रों में प्रगति, तो कुछ में रुकावटें देखने को मिलेंगी।
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है, इसलिए पूर्वार्ध में व्यवहार पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक होगा।
दूसरे सप्ताह में घर की किसी महिला सदस्य की सेहत को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता होगी।
कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके खिलाफ झूठे आरोप लगाने की कोशिश कर सकते हैं।
किसी भी कार्य में लापरवाही भारी पड़ सकती है, अतः सजगता और जिम्मेदारी से कार्य करें।
शुभचिंतकों का साथ इस कठिन समय में आपको सहारा देगा और समाधान खोजने में मदद करेगा।
तीसरे सप्ताह में कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में राहत मिलने के योग बन सकते हैं।
सेहत और संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए इस महीने विशेष सावधानी बरतें।
मीन राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई ?