अमर उजाला
Fri, 13 September 2024
दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन 17 सितंबर को गणेश विसर्जन के साथ होगा
इस दिन भक्त गणपति जी की स्थापित की गई मूर्तियों को स्वच्छ नदी, तालाब या समुद्र में विसर्जित करते हैं
लेकिन इस बार अनंत चतुर्दशी के दिन यानी गणेश विसर्जन के दिन भद्रा का साया रहेगा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान शुभ कार्यों नहीं किए जाते हैं ऐसे में आइए जानते हैं कि गणपति विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त कब है
गणेश विसर्जन के दिन भद्रा सुबह 11:44 से रात 09:55 बजे तक रहेगी हालांकि 17 सितंबर 2024 को गणपति विसर्जन के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं
द्रिक पंचांग के अनुसार, प्रातः मुहूर्त सुबह 09:11 बजे से दोपहर 01:47 बजे तक रहेगा
अपराह्न मुहूर्त दोपहर 03:19 बजे से शाम 04:51 बजे तक है और सायाह्न मुहूर्त रात 07:51 बजे से रात 09:19 बजे तक रहेगा
शनि का गोचर इन पांच राशियों की बढ़ा सकता है मुश्किलें