अमर उजाला
Thu, 20 March 2025
सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से हमेशा ही चर्चा में रहा है
चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण भी मार्च में ही लगने वाला है
पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन लगेगा
यह आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 14:21 बजे से शाम 06:14 बजे तक रहेगा
29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा
बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र, आदि में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा
जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चांद आ जाता है तो इसे सूर्यग्रहण कहते हैं, इस दौरान सूर्य से आने वाली रोशनी चांद के बीच में आ जाने की वजह से धरती तक नहीं पहुंच पाती है और चांद की छाया पृथ्वी पर पड़ती है
धनु राशि के लिए खास है 21 मार्च, पढ़ें राशिफल