अमर उजाला
Tue, 2 December 2025
समय और ऊर्जा का बुद्धिमानी से उपयोग करेंगे तो आपके प्रयास निश्चित ही सफल होंगे।
माह की शुरुआत आपके पक्ष में रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।
विदेश से जुड़े काम या कारोबार करने वालों को खास लाभ मिलने के संकेत हैं।
दिसंबर के पूर्वार्ध में विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा संभव,नई संभावनाएं और संपर्क बढ़ेंगे।
कारोबार में मनचाहा लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भूमि या भवन खरीदने-बेचने की योजना इस महीने पूरी हो सकती है।
माह के अंत में धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
प्रियजन से गलतफहमी दूर होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
जीवनसाथी के साथ खुशियों भरा समय मिलेगा। समझ और आत्मीयता बढ़ेगी।
मीन राशि के लिए दिसंबर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा