अमर उजाला
Tue, 2 December 2025
आपके प्रयास और परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। काम समय पर और सफलतापूर्वक पूरे होंगे।
जरूरी काम निपटाने के लिए शुरुआत में व्यस्तता बढ़ेगी, पर परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
सरकारी या सत्ता से जुड़े लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे अटके कार्यों में गति आएगी।
सीनियर का पूरा समर्थन मिलेगा। पदोन्नति और सम्मान के योग मजबूत हैं।
अपनी समझदारी से आप विरोधियों को भी मित्र बना लेंगे और टीम के साथ बेहतर तालमेल रखेंगे।
नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा इनकम का अवसर मिलेगा।
व्यवसायियों के लिए नया काम शुरू करना शुभ रहेगा।
आपके निर्णय इस माह बेहद सफल होंगे,लाभ और प्रगति दोनों मिलेगी।
पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाही सफलता के संकेत।
रिश्ते बेहतर रहेंगे, बस महीने के अंत में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी।
मकर राशि के लिए साल का आखिरी महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा