21 फरवरी राशिफल: जानिए कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य में आपको जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कार्य क्षेत्र में मनमुताबिक काम मिलने से आपका उत्साह और बढ़ेगा। आप यदि किसी काम में अपने माता-पिता से सलाह मश्वरा करेंगे, तो वह आपके खूब काम आएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी अजनबी पर आंख बंद कर भरोसा करना नुकसान देगा। यदि आपने शेयर मार्केट में धन लगाने का सोचा है, तो उससे पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। कुंभ राशि