19 फरवरी: इन राशि वालों की इच्छाएं हो सकती हैं पूरी

अमर उजाला

Wed, 18 February 2026

Image Credit : Amar Ujala

मेष 

दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में सफलता और प्रमोशन के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा, प्रेम संबंधों में भावनाओं का सम्मान करें।
Image Credit : Amar Ujala

वृषभ 

दिन लाभकारी है। परिवार में शांति बनाए रखें और निजी बातें शेयर न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, क्रिएटिव काम में रुचि बढ़ेगी।
 
Image Credit : Amar Ujala

मिथुन 

नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। काम में चुनौतियां आएंगी, लेकिन संभाल लेंगे। नया बिजनेस प्लान बन सकता है। धन और सेहत को लेकर जागरूक रहें।
 
Image Credit : Amar Ujala

कर्क 

खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार टालें। ईमानदारी से काम करें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जीवनसाथी संग संतान के भविष्य पर चर्चा होगी।
 
Image Credit : Amar Ujala

सिंह 

नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन। रिश्तों में मधुरता आएगी। बिजनेस प्लान में बदलाव न करें। पूजा-पाठ या शॉपिंग का योग है।
 
Image Credit : Amar Ujala

कन्या 

कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। परिवार में तालमेल रहेगा। प्रमोशन को लेकर बातचीत हो सकती है। सेहत, खासकर बीपी-शुगर का ध्यान रखें।
 
Image Credit : Amar Ujala

तुला 

चुनौतियों भरा दिन। जल्दबाजी में फैसला न लें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। पार्टनरशिप से बचें, यात्रा की योजना बन सकती है।
 
Image Credit : Amar Ujala

वृश्चिक 

धैर्य से काम लें। थकान दूर होगी। दांपत्य जीवन में सुधार का प्रयास करें। परिवार में शादी की बात पक्की हो सकती है।
 
Image Credit : Amar Ujala

धनु 

करियर के लिए अच्छा दिन। तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के योग हैं।
 
Image Credit : Amar Ujala

मकर 

दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों संग समय बिताएंगे। फिजूल खर्च से बचें। संपत्ति मामलों में चर्चा संभव है।
 
Image Credit : Amar Ujala

कुंभ 

व्यापार में रुकावट आ सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
 
Image Credit : Amar Ujala

मीन 

दिन व्यस्त रहेगा। वैवाहिक जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है। जोखिम भरे फैसले न लें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।
Image Credit : Amar Ujala

18 फरवरी: इन 5 राशि वालों को मिल सकता है अचानक धन

Amar Ujala
Read Now