10 फरवरी: इन पांच राशि वालों की आय में हो सकता है इजाफा

अमर उजाला

Mon, 9 February 2026

Image Credit : Amar Ujala

मेष राशि

काम का दबाव रहेगा, लेकिन धैर्य से काम लें। करियर या बिजनेस में बदलाव भविष्य में लाभ देगा। जीवनसाथी को नौकरी मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
 
Image Credit : Amar Ujala

वृषभ राशि

दिन भागदौड़ भरा रहेगा। पेंडिंग काम पूरे होंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में किसी भी फैसले से पहले बड़ों की सलाह लें।
Image Credit : Amar Ujala

मिथुन राशि

दिन सामान्य रहेगा। सोच-समझकर काम पूरे होंगे और सम्मान मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
 
Image Credit : Amar Ujala

कर्क राशि

दिन लाभदायक रहेगा। यात्रा से जरूरी जानकारी मिलेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बाद मुनाफा होगा। धन में वृद्धि के योग हैं।
 
Image Credit : Amar Ujala

सिंह राशि

सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार में किसी सदस्य को बाहर नौकरी मिल सकती है। सरकारी काम आगे बढ़ेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
 
Image Credit : Amar Ujala

कन्या राशि

दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। पुराने कर्ज चुकाने की कोशिश करेंगे। वाहन खराबी से खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।
 
Image Credit : Amar Ujala

तुला राशि

दिन मध्यम रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी है।
 
Image Credit : Amar Ujala

वृश्चिक राशि

खर्चे अधिक रहेंगे। फैसले सोच-समझकर लें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नए काम की योजना बन सकती है।
 
Image Credit : Amar Ujala

धनु राशि

दिन सुखद रहेगा। अतिथि आगमन के योग हैं। परिवार और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।
 
Image Credit : Amar Ujala

मकर राशि

आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में सेहत को लेकर चिंता रहेगी। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।
 
Image Credit : Amar Ujala

कुंभ राशि

दिन अच्छा रहेगा, लेकिन टालमटोल से बचें। जीवनसाथी की इच्छा पूरी करेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है।
 
Image Credit : Amar Ujala

मीन राशि

रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को मानसिक राहत मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
Image Credit : Amar Ujala

Rashifal 9 Feb: इन 4 राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी

Amar Ujala
Read Now