अमर उजाला
Fri, 19 July 2024
अंगूठे और मध्यमा उंगली के बीच की उंगली को तर्जनी उंगली कहते हैं, इस उंगली के नीचे गुरू पर्वत यानी गुरु का स्थान होता है
यही कारण है कि इस उंगली को धर्म और धन का स्थान भी कहा जाता है, इस उंगली को अगर गौर से देखें तो आपके भाग्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है
इसका मूल्यांकन उंगली की लंबाई पर निर्भर करता है
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार तर्जनी उंगली की लंबाई अगर मध्यमा से अधिक है तो व्यक्ति भाग्यशाली होता है, ऐसे व्यक्ति का स्वभाव बहुत गंभीर होता है
जिनकी तर्जनी उंगली अनामिका उंगली के बराबर होती है वह निष्ठावान होते हैं, इनमें दूसरों की मदद करने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है
तर्जनी उंगली का अनामिका से छोटी होना अच्छा नहीं माना जाता है, ऐसे लोग जल्दी निराश हो जाते हैं
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार तर्जनी की लंबाई मध्यमा के बराबर होने पर व्यक्ति असामान्य मानसिकता वाला होता है
शरीर के इन अंगों पर तिल का होना अच्छी किस्मत की है निशानी