अक्तूबर में कई ग्रहों का गोचर, प्रभावित होंगी सभी 12 राशियां

अमर उजाला

Thu, 28 September 2023

Image Credit : iStock

  • मेष राशि: अक्तूबर में आपके सभी काम बनेंगे, धन प्राप्ति के योग भी इस महीने बनेंगे, घर परिवार का माहौल भी काफी अच्छा रहने वाला है
  • वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को अक्तूबर में किए गए प्रयासों का फल कुछ समय के बाद ही मिलेगा, माता पिता या किसी निकटस्थ से धन और उपहार की प्राप्ति के योग भी इस महीने बने रहेंगे

Image Credit : iStock

  • मिथुन राशि: इस महीने मिथुन राशि के जातकों के अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है, साथ ही आपको अपने भाई बंधुओं का पूरा सहयोग प्राप्त होगा
  • कर्क राशि: इस राशि के लोगों को इस महीने कामकाज में कुछ विघ्न का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको सफलता प्राप्त होगी, हालांकि आपके खर्चे भी इस महीने बढ़ सकते हैं

Image Credit : iStock

  • सिंह राशि: अक्तूबर में सिंह राशि वालों को कई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, हालांकि इस माह सूर्य के गोचर के प्रभाव से आपको कामकाज में काफी संघर्ष भी करना पड़ सकता है
  • कन्या राशि: इस राशि के लोगों के लिए अक्टूबर काफी अच्छा रहने वाला है, इस महीने आपको धन लाभ और उन्नति मिलने की अच्छे योग बन रहे हैं

Image Credit : iStock

  • तुला राशि: इस राशि के परिवार में कोई अच्छा सुखद प्रसंग होने की संभावना है, नौकरीपेशा लोगों को प्रतिष्ठित व्यक्तियों के संपर्क साधनों से उन्नति के अवसर मिलेंगे
  • वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को इस महीने अधिकांश समय व्यर्थ के कार्यों में समय बिताना पड़ेगा, आपकी सेहत भी थोड़ी खराब हो सकती है

Image Credit : iStock
  • धनु राशि: इस राशि के जातक अक्तूबर में कामकाज में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं, यदि आपके धन कहीं अटका हुआ है तो वह इस महीने आपको मिल सकता है
  • मकर राशि: मकर राशि वालों की इस महीने आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, व्यापार और नौकरी में उन्नति के योग भी बन रहे हैं
Image Credit : iStock
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को इस महीने सफलता प्राप्त हो सकती है, व्यापार और नौकरी में मित्रों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा, इस महीने आप अपने सुख साधनों पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं
  • मीन राशि: अक्तूबर में ग्रहों के कारण आपके खर्च काफी ज्यादा रहने वाले हैं, इस महीने आपके आशा के विपरीत खर्च अधिक रहेंगे, सेहत का अधिक ख्याल रखें 
Image Credit : iStock

अक्तूबर में 6 ग्रहों का बदलाव, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

iStock
Read Now