अमर उजाला
Tue, 19 December 2023
नए साल में यदि आप रत्न धारण करने की सोच रहे हैं, तो किसी भी माह के शुक्ल पक्ष में धारण करें। कृष्ण पक्ष में रत्न धारण करना शुभ नहीं माना जाता है।
इसके अलावा किसी भी रत्न को पहनने के पूर्व उनको विधि-विधान से अभिमंत्रित करने के बाद ही धारण करें।
रत्न शास्त्र के अनुसार किसी भी माह में 4, 9 और 14 तारीख को कोई भी रत्न नहीं धारण करना चाहिए
जिस दिन रत्न धारण करना हो उस दिन प्रातः काल उठकर स्नानादि करें। सम्बंधित ग्रह के मंत्र का जाप करते हुए रत्न को धारण करना चाहिए।
इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी खंडित या टूटी-फूटी रत्न को न पहनें।
वहीं यदि किसी रत्न का रंग बदल गया हो तब भी ऐसे रत्नों को नहीं पहनना चाहिए।
बुधादित्य योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा मान-सम्मान