अमर उजाला
Tue, 6 January 2026
हिंदू पंचांग की गणना चैत्र मास से होती है और जनवरी 2026 में माघ माह चल रहा है
माघ मास को स्नान, दान और तपस्या के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना गया है
इस दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य देना, मां गंगा की उपासना और भगवान विष्णु की पूजा विशेष फल प्रदान करती है
शास्त्रों के अनुसार माघ माह में हर दान शुभ नहीं होता और कुछ वस्तुओं का दान वर्जित माना गया है
माघ में नदी स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है
मान्यता है कि प्रयागराज संगम में स्नान करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है
धार्मिक विश्वासों के अनुसार माघ माह में लोहे का दान करने से शनि दोष बढ़ सकता है
वहीं नमक और चांदी का दान भी इस महीने में अशुभ फल देने वाला माना गया है
साल के पहले मंगलवार पर करें ये खास उपाय