राशि के अनुसार जानें अपनी कमियों के बारे में मेष राशि के व्यक्तियों में क्रोध अधिक होता है। ये लोग अपने गुस्से के कारण अपना सारा काम बिगाड़ लेते हैं वृषभ राशि वाले लोग अपने काम में मेहनत तो अत्यधिक करते हैं परन्तु ये लोग अपने आगे किसी की सुनते हैं मिथुन राशि के लोग किसी भी तरह का निर्णय लेने में बहुत जल्दबाजी करते है, ये लोग दूसरों के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठते हैं इस राशि के लोग हर छोटी बात पर रोने लग जाते हैं और उदास हो जाते हैं, इस तरह से भावनात्मक होना इनके जीवन में संकट उत्पन्न कर सकता है सिंह राशि के लोगों को अपने पैसों को ठीक तरीके से खर्च करना नहीं आता है कन्या राशि का स्वभाव बहुत घमंड करने वाला होता है, घमंडी स्वभाव के कारण ही अक्सर लोग इनसे दुरी बनाने लगते हैं तुला राशि वाले लोगों का अच्छा स्वभाव ही इनके लिए बुरा बन जाता है, लोग इनके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने लगते हैं वृश्चिक राशि को गुस्सा बहुत आता है, इस राशि के लोग जब गुस्सा करते हैं तो वह किसी की नहीं सुनते हैं धनु राशि के लोग बहुत ज्यादा बातूनी होते हैं, अधिक बोलना इनको अक्सर भारी पड़ जाता है मकर राशि के लोग अपने आप को अधिक बुद्धिमान मानते हैं, ये लोग सोचते हैं की उन्हें कभी भी किसी भी कार्य के लिए किसी और की जरुरत नहीं पड़ेगी कुंभ राशि के लोगों का स्वभाव अड़ियल होता है, ये लोग अपनी गलत बात को हमेशा सही ठहराने की कोशिश करते हैं मीन राशि के लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है, ये लोग किसी भी चुनौती का डटकर सामना करने के बजाय उससे हमेशा डर कर भाग जाते हैं राशि