अमर उजाला
Sat, 4 February 2023
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह के रूप में महाशिवरात्रि मनाई जाती है
मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं
महाशिवरात्रि से पहले यदि आप सपने में स्वयं को दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते देख रहे हैं तो इसका अर्थ है कि भगवान भोलेनाथ आपके हर कष्ट को हर लेंगे
महाशिवरात्रि से पहले अगर सपने में रुद्राक्ष की माला दिख जाए तो इसका अर्थ है भोलेनाथ की कृपा से आपके दुख, रोग, दोष दूर होंगे
महाशिवरात्रि से पहले सपने में काला शिवलिंग दिखाई दें तो ये नौकरी में तरक्की मिलने का संकेत माना जाता है
सपने में शंकर-पार्वती साथ बैठे हुए दिखाईं दें तो इसका अर्थ ये भी है कि विवाह की सारी अड़चने खत्म होगी और मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होगा
महाशिवरात्रि से पहले सपने में नाग देवता को देखना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है
6 से 12 फरवरी, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह