होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इसका प्रभाव पंचांग के अनुसार साल 2024 में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को रात 09:57 मिनट से आरंभ हो जाएगी, जिसका समापन 25 मार्च को रात्रि के 12:32 मिनट पर होगा। इस तरह से 25 मार्च को चंद्र ग्रहण के साए में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन चंद्र ग्रहण समय प्रातः काल 10: 23 मिनट से दोपहर 03:02 मिनट तक है, जिसकी कुल अवधि: 04 घंटे 36 मिनट तक रहेगी। हालांकि इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए साल के पहले चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव होली के त्योहार पर नहीं होगा। चंद्र ग्रहण