फरवरी में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशिवालों की बदलेगी किस्मत
अमर उजाला
Sun, 28 January 2024
Image Credit : iStock
फरवरी में 4 बड़े ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का गोचर होने वाला है।
Image Credit : iStock
1 फरवरी को बुध का गोचर मकर राशि में होगा, मंगल का गोचर 5 फरवरी को मकर राशि में होगा, शुक्र का गोचर मकर राशि में 12 फरवरी को होगा। वहीं सूर्य का गोचर कुंभ में 13 फरवरी को होगा।
Image Credit : iStock
इन 4 बड़े ग्रहों का गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव होगा। चलिए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में...
Image Credit : iStock
मेष
नौकरीपेशा लोगों को नई जाॅब का प्रस्ताव मिल सकता है और बाॅस भी खुश रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और कोई बड़ा पद भी प्राप्त कर सकते हैं।
Image Credit : iStock
वृष
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। धन के मामले में यह महीना अच्छा रहेगा। इस दौरान आप विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का मौका पा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
Image Credit : iStock
कन्या
अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है। बिजनेस और नौकरी की दृष्टि से यह समय अनुकूल है। नौकरी या अन्य प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है।
Image Credit : iStock
तुला
आपके सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। पहले से अधिक धन बचाने में सफल होंगे। बिजनेस करने वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा और काम अच्छा चलेगा।