अमर उजाला
Mon, 4 April 2022
पर्स में या जहां भी आप पैसे रखते हैं वहां पर 5 हरी इलायची रखें, ऐसा करने पर आय में वृद्धि होती है और पैसे कम खर्च होते हैं
दरिद्रता दूर करने के लिए के लिए किसी दरिद्र असहाय या किन्नर को एक सिक्का दान करें, साथ ही उसे हरी इलायची खिलाएं
नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो एक हरे कपड़े में इलायची को बांधकर रात में तकिए के नीचे रख दीजिए, फिर सुबह उठ कर किसी भी व्यक्ति को दे दीजिए, इससे आपको प्रमोशन मिल सकता है
यदि आपका शुक्र कमजोर है, तो एक लोटा जल में दो इलायची डालकर आधा जल होने तक उबालें और इसे पानी में मिलाकर स्नान करें, इस उपाय को कर शुक्र को मजबूत कर सकते हैं
किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को दो हरी इलाइची के साथ पांच प्रकार की मिठाई गुरु मंदिर में चढ़ाएं, इससे जल्दी ही विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आने लगेंगे
गुरुवार को सूर्यास्त से ठीक आधा घंटा पहले बड़ के पत्ते पर पांच अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां और दो छोटी इलायची पीपल के वृक्ष के नीचे रख आएं, लगातार 3 गुरुवार तक ये उपाय करने से आपको जरूर सफलता मिलेगी
सोमवार के दिन इन उपायों से बरसेगी भोलेनाथ की कृपा