इन राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहा साल 2023 का ग्रहण साल 2023 पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जोकि एक पूर्ण सूर्य ग्रहण था। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन लगा था। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिया था। वहीं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार के दिन लगा था इसके बाद साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023, रविवार के दिन लगा था, यह चंद्र ग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण जो भारत में भी दिखाई दिया था साल 2023 में लगने वाले ग्रहण से मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। इन राशि के लोगों को जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से साल 2023 में इन राशि के जातक मानसिक रूप से काफी परेशान रहे। ग्रहण