अमर उजाला
Mon, 16 October 2023
स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है
सपने में देवी-देवताओं को देखने का भी एक खास मतलब है
नवरात्रि के दिनों में सपने में मां दुर्गा को देखने का खास मतलब होता है
आइए जानते हैं इसके बारे में
सपने में दुर्गा माता को देखने का अर्थ है कि माता रानी आपसे बहुत प्रसन्न हैं और जल्द उनकी कृपा से आपका भाग्य चमकने वाला है
अगर सपने में देवी मां लाल रंग के वस्त्रों में मुस्कुराती हुई दिखें तो इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी में जल्द ही कुछ अच्छा बदलाव होने वाला है
अगर देवी दुर्गा शेर पर सवार दिखें या फिर शेर दहाड़ रहा हो तो ये सपना भविष्य में आने वाली कुछ समस्याओं की ओर इशारा करता है
सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना संकेत देता है कि जल्द ही आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर होने वाली हैं
सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखना बताता है कि जल्द ही आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है
19 अक्तूबर से बुध देव बरसाएंगे इन राशियों पर अपनी कृपा