सपने में खुद की मृत्यु देखना शुभ या अशुभ अगर आप सपने में खुद की मृत्यु देखते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा हो सकता है, इस सपने का मतलब है कि आपकी आयु लंबी होने वाली है खुद की मौत का सपना यह संकेत भी देता है कि आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां अब खत्म होने वाली हैं सपने में एक्सीडेंट से मौत हो तो आने वाले दिनों में आपको अपने कार्य में भारी नुकसान होने वाला है यदि आप सपने में किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं, जो पहले से ही मृत हो तो इसका मतलब आप उस व्यक्ति के प्रति अभी भी लगाव महसूस करते हैं यदि आप सपने में कोई अर्थी देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके लिए धन योग बन रहा है सपने में किसी अन्य व्यक्ति को बीमार होते हुए देखना अच्छा सपना माना जाता है, ऐसा सपना संकेत देता है कि आपके जीवन से संकट खत्म होने वाले हैं स्वप्नशास्त्र