अमर उजाला
Sat, 6 January 2024
साल 2024 में शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए राशि अनुसार मंत्रों का जाप और उपाय करना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति राशि अनुसार उपाय करें तो उसकी मनोकामना पूरी होती है
साथ ही शनिवार के दिन अगर कुछ मंत्रों का जाप किया जाए, तो कुंडली में शनिदेव की स्थिति मजबूत होती है
आइए जानते हैं शनिवार के दिन राशि अनुसार कौन से मंत्र का जाप और उपाय करने चाहिए
मेष राशि के लोग शनिवार को 'ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम' मंत्र का 108 बार जाप करें
वृषभ राशि के लोग शनिवार के दिन काली गाय को रोटी दें और हर रोज माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं
मिथुन राशि के लोग बुधवार के दिन छोटी कन्याओं को मूंग दाल की खिचड़ी खिलाएं और हर रोज पीपल पर जल दें
कर्क राशि के लोग भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें और सोमवार के दिन मंदिर में बादाम का दान करें
सिंह राशि वाले 'भो शनिदेवः सरसों तैल वासित स्निगधता । हेतु तुभ्यं-प्रतिगृहयन्ताम्' मंत्र का जाप करें
कन्या राशि के लोग शनिवार के दिन पीपल पर जल दें
तुला राशि वाले 'ऊँ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जप करें
वृश्चिक राशि के लोग भगवान शिव की उपासना करें
मकर राशि के लोग शनिवार के दिन मंदिर में पीले कपड़ों का दान करें
कुंभ राशि के लोग शनिवार के दिन 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।' मंत्र का 108 बार जप करें
मीन राशि के लोग गुरुवार के दिन मंदिर में देसी घी व गुड़ का दान करें और एक नारियल पानी में बहा दें
मकर संक्रांति पर करें इन चीज़ों का दान