भूल से भी न छुएं इन लोगों के पैर, भविष्य में होगी परेशानी

अमर उजाला

Thu, 19 January 2023

Image Credit : iStock
जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छूते हैं, इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है
Image Credit : iStock
ये बात तो सभी जानते हैं कि बड़ों के पैर छूना चाहिए लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे लोगों के बारे में जिक्र किया गया जिनका पैर भूल से भी नहीं छूना चाहिए, आगे की स्लाइड में जानिए सबकुछ…
Image Credit : iStock

सोए हुए व्यक्ति के पैर न छुएं

किसी भी सोते हुए व्यक्ति के चरण स्पर्श न करें, शास्त्रों के अनुसार लेटे हुए व्यक्ति के पैर केवल एक ही स्थिति में स्पर्श किए जा सकते हैं, जब उसकी मृत्यु हो चुकी हो
Image Credit : iStock

श्मशान से लौटते हुए व्यक्ति के

शास्त्रों के अनुसार श्मशान से लौटते हुए व्यक्ति को कभी न तो प्रणाम करना चाहिए और न ही पैर छूना चाहिए
Image Credit : iStock

ध्यान या पूजा में मग्न व्यक्ति के

जब कोई व्यक्ति ध्यान कर रहा हो या पूजा में मग्न हो तो उसे प्रणाम न करें, न ही उनसे कोई बात करें
Image Credit : iStock

इन रिश्तों में

कहा जाता है कि एक भांजा सौ ब्राह्मण के बराबर होता है, ऐसे में भांजे को कभी भी अपने मामा या मामी के पैर नहीं छूने चाहिए
Image Credit : iStock

मूर्ति के सामने

भगवान की पूजा के दौरान या भगवान की मूर्ति के सामने किसी व्यक्ति के पैर नहीं छूने चाहिए 
Image Credit : iStock

घर में सुख समृद्धि पाने के लिए करें हल्दी के ये उपाय

istock
Read Now