ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

अमर उजाला

Sun, 3 March 2024

Image Credit : amar ujala
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। ग्रहण के दौरान कई प्रकार की नकारात्मक शक्तियां निकलती है।
Image Credit : istock
इसके प्रभाव से बचने के लिए आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : istock

तुलसी

ग्रहण के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए खाने में तुलसी के पत्ते डालना चाहिए। खाने में तुलसी के पत्ते डालने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।
Image Credit : istock

दूर्वा घास

दूर्वा घास को भी ग्रहण लगने से पहले खाने और पानी वाले सामान में रख दिया जाता है। दूर्वा घास ग्रहण के दौरान निकलने वाली हानिकारक और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है।
Image Credit : iStock

तिल

ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें फिर पूजा के बाद किसी जरूरतमंद को तिल का दान करें। ग्रहण के बाद तिल का दान शुभ माना जाता है। इससे राहु-केतु शांत रहते हैं।
Image Credit :

गंगाजल

ग्रहण के बाद गंगाजल डालकर स्नान करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव कम होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर से गंगाजल को शुद्ध करना चाहिए।
Image Credit : iStock

25 साल बाद बन रही सूर्य-राहु की युति, सावधान रहें इन 3 राशि के जातक

iStock
Read Now