बनते काम हो जाते हैं खराब, तो कुंडली में इन ग्रहों को करें मजबूत

अमर उजाला

Tue, 2 January 2024

Image Credit : iStock

सूर्य ग्रह

सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य चालीसा का पाठ करें और तांबा, गुड़, गेहूं, मसूर दाल आदि का रविवार को दान करें।
Image Credit : iStock

चंद्रमा ग्रह

प्रतिदिन कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें, पूर्णिमा पर चंद्रमा को रात में अर्घ्य दें, खीर का भोग लगाएं. इससे चंद्र की अशुभता दूर होती है।
Image Credit : iStock

मंगल ग्रह

मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए लाल चन्दन की माला से "ॐ अं अंगारकाय नमः का नित्य जाप करें। हनुमान जी की पूजा-व्रत करना श्रेष्ठ होगा।
Image Credit : iStock

बुध ग्रह

बुध ग्रह को मजबूत करना है तो गणपति की जी पूजा करें, किन्नर को कुछ दान दें, हरे मूंग का दान करें।
Image Credit : iStock

गुरु ग्रह

खराब गुरु अभाग्य का कारण बन जाता है। ऐसे में गुरु की शुभता पाने के लिए विष्णु जी की पूजा करें, पीले चंदन का तिलक लगाएं।
Image Credit : iStock

शुक्र ग्रह

शुक्र को मजबूत करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें, सफेद चीजों का दान करें। घर और खुद को स्वच्छ रखें।
Image Credit : iStock

शनि ग्रह

शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो शनिवार के दिन तेल, लोहा का दान करें, गरीबों की सहायता करें और शनि चालीसा का पाठ करें।
Image Credit : iStock

नए साल में होगी राहु और बुध की युति, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

iStock
Read Now