बनते काम हो जाते हैं खराब, तो कुंडली में इन ग्रहों को करें मजबूत सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य चालीसा का पाठ करें और तांबा, गुड़, गेहूं, मसूर दाल आदि का रविवार को दान करें। प्रतिदिन कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें, पूर्णिमा पर चंद्रमा को रात में अर्घ्य दें, खीर का भोग लगाएं. इससे चंद्र की अशुभता दूर होती है। मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए लाल चन्दन की माला से "ॐ अं अंगारकाय नमः का नित्य जाप करें। हनुमान जी की पूजा-व्रत करना श्रेष्ठ होगा। बुध ग्रह को मजबूत करना है तो गणपति की जी पूजा करें, किन्नर को कुछ दान दें, हरे मूंग का दान करें। खराब गुरु अभाग्य का कारण बन जाता है। ऐसे में गुरु की शुभता पाने के लिए विष्णु जी की पूजा करें, पीले चंदन का तिलक लगाएं। शुक्र को मजबूत करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें, सफेद चीजों का दान करें। घर और खुद को स्वच्छ रखें। शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो शनिवार के दिन तेल, लोहा का दान करें, गरीबों की सहायता करें और शनि चालीसा का पाठ करें। ग्रह