Hindi News
›
Video
›
India News
›
Khaleda Zia Demise: Former Bangladesh Prime Minister Khaleda Zia passes away at the age of 80
{"_id":"6953450d7499d74e860339e4","slug":"khaleda-zia-demise-former-bangladesh-prime-minister-khaleda-zia-passes-away-at-the-age-of-80-2025-12-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khaleda Zia Demise: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Khaleda Zia Demise: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन
वीडियो डेस्क,अमर उजाला
Published by: साहिल सुयाल
Updated Tue, 30 Dec 2025 08:51 AM IST
बांग्लादेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक युग का अंत हो गया है। संघर्ष, सत्ता, साहस और जिद की प्रतीक रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि बीएनपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए की। पार्टी ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। खालिदा जिया का निधन केवल एक नेता के जाने की खबर नहीं है, बल्कि यह बांग्लादेश की राजनीति के उस दौर का पटाक्षेप है, जिसमें सत्ता दो ध्रुवों खालिदा जिया और शेख हसीना के इर्द-गिर्द घूमती रही। दशकों तक देश की राजनीति इन्हीं दो नामों के बीच संघर्ष, टकराव और सत्ता परिवर्तन की कहानी कहती रही।
खालिदा जिया बीते कई वर्षों से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्हें जिगर (लिवर), किडनी, मधुमेह, गठिया और आंखों से जुड़ी समस्याएं थीं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी साल 6 मई को वह इलाज के लिए लंदन से भारत के रास्ते बांग्लादेश लौटी थीं, जहां उन्होंने करीब चार महीने तक उन्नत चिकित्सा उपचार लिया। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में स्थायी सुधार नहीं हो सका और आखिरकार बांग्लादेश की इस दिग्गज नेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। खालिदा जिया का राजनीतिक सफर व्यक्तिगत त्रासदियों और राष्ट्रीय उथल-पुथल से जुड़ा रहा। 1975 में बांग्लादेश के संस्थापक नेता और तत्कालीन राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के बाद देश में गहरा राजनीतिक संकट पैदा हो गया। इसी अस्थिरता के दौर में खालिदा जिया के पति जियाउर रहमान राजनीति के केंद्र में आए।