दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर उन सभी देशों से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने का आग्रह किया जहां कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 के नए वैरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हमे हर जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। वहीं यूरोपीय यूनियन समेत कई देश ओमीक्रोन प्रभावित क्षेत्र पर यात्रा प्रतिबंध लगा चुके हैं। आपसे विनती है कि इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट्स पर तत्काल रोक लगाई जाए। अगर इसमें देर की जाती है तो नुकसान बहुत ज्यादा हो सकता है। कोविड के नए स्वरूप बी.1.1.529 का सबसे पहले इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में पता चला जिसे शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'चिंताजनक वैरिएंट' की श्रेणी में रखा है और उसका नाम ओमीक्रोन रखा गया है
27 November 2021
27 November 2021
27 November 2021
25 November 2021