एमपी वाकई गजब है। मध्य प्रदेश के दमोह से एक ऐसी घटना सामने आई है कि आप उसके बारे में जानकर अपना सिर पीट लेंगे। दमोह में सरकारी स्कूल के शौचालय में बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाया जा रहा है क्योंकि उस स्कूल में किचन के लिए टीन शेड नहीं है।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के चंदन नगर इलाके में मंगलवार शाम एक इमारत ढह जाने से एक की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल है। आपको बता दें कि ये इमारत करीब 20 साल पुरानी थी और इसमें तोड़फोड़ चल रही थी।
जोधपुर जेल में बंद आसाराम पर कोर्ट 25 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी। पुलिस को डर है कि आसाराम के मामले में सजा सुनाए जाने पर पंचकुला की तरह हिंसा फैल सकती है, इसलिए प्रशासन ने जोधपुर जेल में ही कोर्ट लगाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि आसाराम को कम से कम 3 साल और अधिकतम उम्र कैद की सजा हो सकती है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक और विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल सरकार और ममता बनर्जी पर टिप्पणी की है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है, बंगाल में कांग्रेस रावण है और ममता बनर्जी शूर्पणखा। सुरेंद्र सिंह तब चर्चा में आए थे जब इन्होंने उन्नाव रेप कांड के आरोपी कुलदीप सेंगर के पक्ष में कहा था कि तीन बच्चों की मां से रेप कौन करता है।
भारतीय वायु सेना का युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ पूरा हो चुका है। आपको दिखाते हैं युद्धाभ्यास युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ की बेहद ही खास तस्वीरें। वायु सेना के युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ में पूर्वी कमांड में चार दिन तक बेहद कड़ा अभ्यास किया गया। चीन की सीमा के करीब सुपर हरक्यूलिस विमान के जरिए आर्टलरी गन रेजीमेंट को उतारा गया। वहीं युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ में सुखोई एयरक्राफ्ट के जरिए 100 किलो बम भी बरसाए गए। इसके अलावा एयरफोर्स के एमआई 17 V5 हेलीकॉप्टर के जरिए दुर्गम क्षेत्रों में लाइट फील्ड गन यूनिट को उतारने के साथ ही 80 एमएम के राकेट भी दागे गए।
कभी दुनियाभर के लोग इस शख्स की पूजा किया करते थे लेकिन जैसे ही इसकी करतूत दुनिया के सामने आई इसके सारे काले कारनामों का खुलास होता गया। देखिए कौन है आसाराम और क्या हैं इसपर आरोप।
रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘संजू’ के लिए चर्चा में हैं। मंगलवार को इसका टीजर लॉन्च किया गया है। इस दौरान पर रणबीर कास्टिंग काउच पर भी बोले। रणबीर कपूर ने कहा कि मैं कभी कास्टिंग काउच का शिकार नहीं हुआ हूं, लेकिन यदि ये इंडस्ट्री में होता है तो काफी दुखद है।
ग्रेटर नोएडा में किशोरी के साथ गैंगरेप, झांसी में रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास और रेप की घटनाओं पर क्या बोल गए अश्विनी चौबे समेत यूपी और देश की बड़ी वीडियो खबरें, UP NEWS LIVE में देखिए शाम 7 बजे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है। अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को गूंगा बताया है। वहीं एक जगह और बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री ने रेप की घटना को ‘नॉर्मल’ घटना बताया।
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के कास्टिंग काउच का बचाव करने पर बवाल मच गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये पावर की बात है जो पुरुष सोचता है कि उसके हाथ में है और औरत को टुकड़े देने के लिए जो भी दाम चाहे वसूल करता है। ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर जगह होता है। उन्होंने कहा कि ये एक कड़वा सच है कि घर, ऑफिस या फिर संसद भी ऐसी चीजों से अछूती नहीं है।
मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मंडला में थे। उन्होंने यहां राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान को लांच किया। इस मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का मौका। खुद सुनिए क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी।
एक्टर और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा ने हाल ही में हुए रेप मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं हाल ही में बने रेप कानून को लेकर एक हजार प्रतिशत सहमत हूं। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अनुष्का मुंबई में एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं।
कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदियुरप्पा के बेटे को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मैसूर बीजेपी ऑफिस में जमकर हंगामा काटा। देखिए, ये वीडियो।
कर्नाटक में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज कर्नाटक में अपनी पार्टी की नैय्या पार लगाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सूबे में चुनाव की घोषणा के बाद अब तक पार्टी के प्रचार के लिए कर्नाटक नहीं गए हैं। कहीं इसके पीछे गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली करारी हार तो नहीं।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 14 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवानों ने जमकर जश्न मनाया। आपको बता दें कि सुरक्षा जवानों ने पिछले दो दिनों में आक्रामक कार्रवाई करते हुए 22 नक्सलियों को मार गिराया। इस कार्रवाई को C 60 कमांडो और महाराष्ट्र पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया।
देश की राजधानी दिल्ली को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए बनाए गए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर शानदार सफर की तैयारी कर लीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को इसका उद्घाटन करने वाले हैं। 135 किलोमटीर लंबा ये एक्सप्रेस वे कई मायनों में अनोखा है तो आइये, आपको बताते हैं इस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे की खूबियां।
देश में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के बैतूल में दो लोगों ने मिलकर एक नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। देखिए पूरी रिपोर्ट।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक ट्विटर पोस्ट पर बवाल मच गया है। दरअसल एक तस्वीर पोस्ट कर लोगों को शाकाहारी बनने की नसीहत दी गई है। देखिए क्या है इस तस्वीर में और लोग क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी को खूब कोसा। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ रहा है और बीजेपी और पीएम मोदी चुप है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम चाहते हैं कि मीडिया केवल हमारे मन की बात सुनें। देश की महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और देश का प्रधानमंत्री चुप है। मोदी जी को एक ही चीज में दिलचस्पी है वो है मोदी।
2019 के चुनाव करीब हैं। ऐसे में केंद्र सरकार एक के बाद एक योजनाओं को लागू कर रही है। हाल ही में मोदी सरकार ने नेशनल हेल्थ स्कीम की घोषणा की थी। जिसके तहत आयुष्मान भारत का ऐलान किया गया था। और गरीबों को पांच पांच लाख रुपयों का कवर दिया गया था। अब पीएमओ आम चुनावों से पहले देश के पचास करोड़ लोगों की सामाजिक सुरक्षा के लिए 'यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी' नाम का एक प्रस्ताव लेकर सामने आया है।